चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन का नियमित भुगतान करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नियमित ना होने के कारण बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. डॉ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा चुनाव पूर्व किसानों से 3200 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने के वादे को पूरा करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के कठिनाईयों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी. डॉ गोस्वामी आज चाकुलिया के सम्पर्क कार्यालय में भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री शतदल महतो ने किया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह उपस्थित हुए. बैठक में संगठन को बुथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक को मनोज प्रताप सिंह, पद्मश्री जमुना टुडु,दिनेश सिंह,हरिसाधन मल्लिक, राजीव महापात्र, चन्द्रमोहन मांडी, दिलीप महतो, सुधीर महतो, सचिन्द्रनाथ पाल, उत्तम मुर्मू, दिलीप पाल , महादेव महतो, भरत पात्र ने भी संबोधित किया. नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार ने चाकुलिया वासियों को अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की समूचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अपने बीमारी के इलाज के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने महिलाओं को 500 रूपए गैस सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने में भी बिफल रही. मौके पर शिशिर राणा,बनमाली दास,मिंटू नंदी बलराम दास, संदीप चंद, दिपेश पलाई, शंकर गोस्वामी, मुन्ना भारती, प्रकाश महतो,मुरली मनोहर दास, परिमल दास,हिमांशु बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.














