जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर विकास परिषद के मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने शंकोसाई में परिषद द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने कहा कि मानगो की बस्तियों में हेल्थ क्लिनिक तथा बच्चों के टीकाकरण की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. हर रविवार को लगने वाले उक्त हेल्थ चेकअप कैम्प में ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच होती है. मनोज मिश्रा ने बताया कि मानगो क्षेत्र मे विकास की असीमित संभावनाएं है, जिसपर मानगो नगर निगम खामोश बैठा है. मानगो की जनता से होल्डिंग टैक्स सहित अनेक टैक्स वसूल करने के बावजूद भी बस्तीयों में ना तो नियमित साफ सफाई होती है और ना ही सड़क, पानी एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था पर नगर निगम का ध्यान जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को मिलने वाले नियमित टीकाकरण की व्यवस्था मानगो के बस्तियों में उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे जच्चा एवं बच्चा को अनावश्यक एमजीएम मे लम्बी भीड़ का सामना ना करना पड़े. स्वास्थ्य जांच शिविर में 57 महिला पुरुषो ने ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच कराई तथा स्वास्थ्य लाभ पाया. कार्यक्रम में मनोज मिश्रा के साथ विष्णु लाल, जिष्णु महतो, शुभश्री दत्ता, रिनी बोस, विश्वजीत सरकार, मनी कुमार, उदय राम, तारक पोद्दार, संजय पाण्डेय, पंकज शर्मा, बलराम सिंह, बिमला, सौरभ सिंह सहित अनेक सदस्य शामिल थे.














