घाटशिला: घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर दाहीगोड़ा में 33वें वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान 19 और 20 फरवरी को संपन्न होगा. जिसमें हवन, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 फरवरी, बुधवार की सुबह 6 बजे ईष्टदेव की पूजा, आरती, रामायण पूजन और कलश स्थापना के साथ होगा. इसके पश्चात सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा. संध्या 6 बजे ईष्टदेव की पूजा व आरती का आयोजन किया जाएगा. वहीं 20 फरवरी, गुरुवार को सुबह 7 बजे ईष्टदेव की पूजा, आरती और रामायण पाठ का समापन किया जाएगा. इसके उपरांत सामूहिक हवन, आरती और प्रसाद वितरण होगा. संध्या 6 बजे पूजा और आरती के पश्चात रात 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.














