जमशेदपुर: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा चयनित कमेटी जिसमे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित खिलाड़ी प्रशिक्षण और पदाधिकारी शामिल थे. पहली बार बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से जेपी सिंह का टैलेंट इंडिया आईडेंटिफिकेशन डेवलपमेंट कमेटी में नामित किया गया है. इन साथ दिग्गजों को बास्केटबॉल खेलो इंडिया में शामिल किया गया है. इनका उद्देश्य और जवाबदेही है कि हिंदुस्तान के प्रतिभाशील खिलाड़ियों को चयनित किया जाए और उन्हें हरसंभव तरीके से तराशा जाए जिससे खिलाड़ियों का नाम सिर्फ नेशनल लेवल में ही नहीं इंटरनेशनल स्तर पर नाम हो.(नीचे भी पढ़े)
भारतीय बास्केटबॉल टीम दोनों महिला और पुरुष व एशियन चैंपियनशिप से लेकर ओलंपिक में अपनी बेहतर पोजीशन कायम कर सके. इस कमेटी में शामिल करने के लिए जेपी सिंह और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन ने नेशनल फेडरेशन बास्केटबॉल में अध्यक्ष अर्जुन ओढ़ब और सेक्रेटरी जनरल कुलविंदर सिंह गिल का आभार व्यक्त किया है. इसी उपलक्ष्य में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों में से ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान एवं समाजसेवी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने जेपी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किया और बधाई दी. जेपी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का बहुत आभार व्यक्त किया.














