चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी स्थित पार्क में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. समारोह में विधायक श्री मोहंती ने सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की. विधायक श्री मोहंती ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को प्रेरणादायक बताया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने शिक्षकों के समर्पण को सलाम करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की. कहा की यह समारोह शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना करने के साथ-साथ एकजुटता और समाज के उत्थान के प्रति सभी को प्रेरित करता है. अवसर पर अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, अरुण कुमार सिंह, मनिंद्र नाथ पालित, रवींद्रनाथ विश्वास,शक्ति पद दास समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ महतो, सचिव जितराई सोरेन,मनोज कुमार भंडारी,तपन कुमार पाल, गौतम बेरा,किशोर कुमार महतो, गणेश मुंडा,सनत कुमार मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



