ढेकनाल / जमशेदपुर : टाटा स्टील के मेरामण्डली प्लांट (टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित भूषण स्टील) के प्लांट हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मृतक टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज का कर्मचारी था, जो झारखंड के जामताड़ा जिला के नारायणपुर का रहने वाला था और उसका नाम मोहम्मद रऊफ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार के मॉर्निंग शिफ्टिंग में उक्त कर्मचारी काम कर रहा था. इसी दौरान वह हादसा का शिकार हो गया. टाटा स्टील के ओड़िशा के ढेंकनाल जिला स्थित मेरामंडली प्लांट में घटी. टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल में वह काम कर रहा था कि हादसे का शिकार हो गया.














