चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के केरुकोचा गांव में बाघराय मांडी की अध्यक्षता में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मंडल के सभी गांवों में युवा एवं महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं का पसंदीदा पार्टी भाजपा ही है. भाजपा देश के सांस्कृतिक विरासत की पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि एवं खुशहाली की ओर लगातार अग्रसर है. (नीचे भी पढ़ें)
भाजपा समाज को एकजुट करने पर विश्वास करती है. सबका साथ एवं सबका विश्वास के ध्येय के साथ भाजपा विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्यरत है. उन्होंने युवाओं से भाजपा का सदस्य बनकर मातृभूमि की सेवा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा. बैठक को जिला उपाध्यक्ष देवदत्त साव, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र ने भी संबोधित किया. मौके पर भवतारण गिरि, पंकज गिरी, विश्वजीत दास, सनत गिरि, अरूण गिरि, रोबिन कर्मकार, करण किस्कू, रामनाथ महतो, लक्ष्मण मुर्मू, गणेश कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे.



