जमशेदपुर : झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जमशेदपुर प्रखण्ड के गोविंदपुर अन्ना चौक से एनए-33 चांदनी चौक तक एलीवेटेड कोरीडोर के निर्माण हेतु संवेदक एसपी सिंगला को दिया गया था. संवेदक द्वारा समयानुसार उपरोक्त कार्य को नहीं करने के कारण उन्हे टरमिनेट कर दिया गया है. उपरोक्त कार्य का अभीतक री-टेंडरींग भी नहीं किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त एलीवेटेड कोरीडोर का निर्माण कराना अति आवश्यक है, जो जमशेदपुर शहर से शुरू हो कर एनएच-33 में मिलती है. इस कोरीडोर के बनने से क्षेत्र की हजारों जनता के साथ-साथ जमशेदपुर की ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जनहित एवं लोकहित में उक्त एलीवेटेड कोरीडोर का यथाशीघ्र रीटेंडरींग करने की जरूरत है.














