जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. 2 मई 2022 को रांची के डोरंडा थाना में दायर एक केस को लेकर सरयू राय ने अग्रिम जमानत की याचिका रांची कोर्ट में दायर की थी. रांची कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई थी, जिसके बाद अग्रिम जमानत की याचिका की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला को सुरक्षित रख लिया था. अब जाकर कोर्ट ने फैसला सुनाया और सरयू राय को अग्रिम जमानत दे दी. सरयू राय को दस दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गयी है. सरयू राय के खिलाफ 2 मई 2022 को एक केस डोरंडा थाना में दायर किया या था. स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने यह केस दायर किया था, जिसमें हआरोप लगाया गया था कि सरयू राय ने सरकार के दस्तावेज को लीक किया. सरकारी दस्तावेज को गायब करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का केस दायर किया गया था. यह दोनों धारा ही काफी संगीन थे. (नीचे भी पढ़ें)
मामले में केस के अनुसंधान पदाधिकारी (आइओ) ने आरोपो को सही पाते हुए 22 अगस्त 2024 को चार्जशीट दायर कर दी थी. सरयू राय की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय और रणविजयकुमार ने बहस की, जिसके बाद कोर्ट ने उनको अग्रिम जमानत दे दी. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने फैसला सुनाया. एमपी एमएलए की विशेष अदालत में इसकी सुनवाई हो रही थी. आपको बता दें कि मई 2022 में सरयू राय ने पत्रकारों को बताया था कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत उनके कोषांग के 60 कर्मचारियों को अनियमित रुप से कोरोना प्रोत्साहन की राशि दी गयी थी. इस मद में 103 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गयी है. स्वास्थ्य विभाग की समिति ने पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार की थी, जिनमें 94 नाम थे, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के कोषांग से 60 अतिरिक्त नाम को जोड़ दिया गया और सूची भेजी गयी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव विजय शर्मा की शिकायत पर डोरंडा थाना में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत एफआइआर दायर कराया गया था.














