जमशेदपुर: जमशेदपुर में जुगसलाई की विभिन्न समस्याओं को लेकर मानिक मलिक व सेवा ही लक्ष्य संस्था के सदस्य जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी से मिल कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें मुख्य रूप से जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल के समीप पानी टंकी की जर्जर अवस्था को दुरुस्त करने, जुगसलाई में लगे कचरे के अंबार को सफाया करने, चापाकल को मरम्मत कराने, जुगसलाई काली मंदिर से प्रदीप मिश्रा चौक तक पाइपलाइन को मरम्मत कराने, जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड पर बने बड़े नाले को जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
अन्य मांगों में जुगसलाई नया बाजार, पटना मोहल्ले के हाईमास्ट लाइट को मरम्मत कराने की मांग की गयी है. इस कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल, नीरज, मोनू तिवारी, विक्की सोनकर, प्रतीक शराफ, निक्कू सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, गौरव घोष, राकेश दास, रौनक, आदि लोगों उपस्थित थे.



