सरायकेला : सरायकेला जिले के कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से पुलिस ने 578 किलो प्रतिबंधित अवैध डोडा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम प्रधान मुंडा बताया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में गठित टीम ने तरम्बा गांव में छापेमारी की. जिसमें यह सफलता मिली है. प्रतिबंधित डोडा को जब्त कर लिया गया है वहीं युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में उनके साथ कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, दलभंगा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के अलावे कुचाई व दलभंगा में तैनात सैट व सशस्त्र बल शामिल थे.



