रांची : झारखंड का कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह मारा गया. घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा के समीपर की है, जहां पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस बीच मौका पाकर अमन साहू पुलिस का हथियार छीन भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रूका, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस मामले में अब तक अधिकारिक पुष्टी नहीं की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
कौन है गैंगस्टर अमन साहू – अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के समीप मतबे गांव का रहने वाला था. उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था. करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था. इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर उसने कई बार हथियार लहराकर फोटो भी पोस्ट किया था.



