चाकुलिया: गौरव वर्मा राज्य स्तरीय सलाहकार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय का तृतीय चरण के अनुश्रवण के क्रम में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय चाकुलिया का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पिछले अनुश्रवण के बाद विद्यालय में हुए सुधार के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो एवं अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए आवश्यक सुझाव दिए. (नीचे भी पढ़ें)
महत्वपूर्ण सुझाव जैसे पूर्व छात्र-छात्राओं का क्लब गठन करने बच्चों और अभिभावकों से फीडबैक लेने, विद्यालय में किचन गार्डन का निर्माण करने, शिक्षक छात्रों द्वारा पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने, एचएम लैब स्थापित करने, विद्यांजलि पोर्टल में विद्यालय के आवश्यकताओं को प्रेषित करने समेत अन्य सुझाव दी. श्री वर्मा ने शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यालय को सर्वोत्तम माध्यम बताया और समाज एवं देश के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय तथा समाज के बीच अच्छे संबंध को बरकरार रखने की आवश्यकता पर बल दिया.



