गालूडीह: गुरुवार को दारीसाई गंगा होटल के पास सुबह करीब 11 बजे पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को इनोवा कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से युवक और उसकी पत्नी घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस और गालूडीह पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुतड़ु टोल प्लाजा के एंबुलेंस से घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा गया. जानकारी के अनुसार झाटीझरना के सिंदरीआम गांव निवासी जलेश्वर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ भिलाई पहाड़ी श्राद्धकर्म से टीवीएस अपाची बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान गंगा होटल के पास इनोवा कार पीछे से टक्कर मार कर भाग गया. घटना में तीनों सड़क के बीचोबीच गिरकर घायल हो गए. हालांकि धालभूमगढ़ पुलिस द्वारा इनोवा कार को पकड़ लिया गया है.



