जादूगोड़ा: होली और रमजान को लेकर जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. जादूगोड़ा मोड चौक समेत अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की. कल होली मनाया जाने वाला है. ऐसे में शुक्रवार है और जुम्मे की नमाज भी जिसको लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं. जादूगोड़ा पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाया जाएं जिसको लेकर जनता से अपील भी की गयी. इस मौके पर कुछ लोग बाइक सहित और माध्यम से हुडदंग करते हैं, उन्हें भी चेतावनी दी गयी है. अगर इस तरह के कहीं भी हुडदंग करते कोई पाया जाएगा तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी.



