चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा निवासी कनक चंद्र दास के एकलौते पुत्र जीतेन दास (31) युवक ने घर की सीढ़ी रूम में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीती रात की है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.(नीचे भी पढ़े)
रविवार की सुबह लाश को युवक की मां सरस्वती दास ने देखा. घटना की सूचना पाकर थाना के एसआई सुकलाल हांसदा पहुंचे और लाश का पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



