आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने शर्मा बस्ती निवासी जयराम महतो नामक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर ₹2300 नगदी और मोबाईल लूटकांड का खुलासा करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीते 14 मार्च को दिन के करीब 3 बजे मुस्लिम बस्ती से सटे रेलवे लाइन के पास जयराम महतो पर दो युवकों ने चापड़ से हमला कर नगदी और मोबाईल लूट लिए थे. (नीचे भी पढ़े)
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्त में आए अपराधियों में शेख रहमत अली उर्फ मिलू और शाहिद हुसैन उर्फ नेगडी शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ लूटा गया मोबाइल और नगद ₹1000 बरामद किया है. उन्होंने बताया कि शेख रहमत अली उर्फ मिलू एवं शाहिद हुसैन उर्फ नेगड़ी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है.



