जमशेदपुर : भारतीय एकता मंच द्वारा जमशेदपुर के साकची आम बागान मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से अध्यक्ष परविंदर सिंह नेतृत्व में मनाया गया. कार्यक्रम में होली लोक गीत संगीत रंग गुलाल के साथ उमंग उत्साह के साथ शहर के नेता, समाज सेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए और होली का आनन्द लिया. (नीचे भी पढ़े)

इसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथारू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, गौ रक्षा समिति के उपाध्यक्ष राजू गिरी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रविंद्र कुमार झा, विजय खान, अजय सिंह, रामाश्रय प्रसाद, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, समाजसेवी अविनाश सिंह राजा, सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पार्षद परितोष सिंह, संजीव श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, समाजसेवी अजमेरी खान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, बबन राय, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नलिनी सिंह, राकेश साहू के अलावा कई सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)

होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल उड़े और लोगों ने मस्ती के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रकाश लाल, विक्की चौधरी, आनंद प्रसाद, मुन्ना तिवारी, विश्वदीप डे,राजेश श्रीवास्तव , कौशल प्रधान और संस्था के संस्थापक शाहनवाज आलम जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



