
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के 25 सदस्यीय कार्यसमिति (एग्जीक्यूटिव कमिटी ) का चुनाव परिणाम रविवार की रात जारी कर दिया गया. चुनाव के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें डॉ श्रीधर प्रधान एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए हैं. महासचिव पद पर जजाती केशरी पसायत, संयुक्त सचिव पद पर सुब्रत कुमार स्वाईं और कोषाध्यक्ष पद पर पुनः मनीष दाश को सर्वसम्मति से चुना गया. एसोसिएशन के कुल 971 पंजीकृत मतदाताओं में से 301 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

चुनाव में पहले 25 सदस्यीय कार्यसमिति के निर्वाचित सदस्य के लिए वोटिंग हुई, जिसमें विजेता की घोषणा की गयी. इसमें अरुण कुमार मोहंती, अशोक कुमार भुइयां, बादल भुइयां, विभूति भूषण मिश्रा, विजय किशोर मिश्रा, बिनोद बिहारी दास, देवी प्रसाद दास, डॉ संजय कुमार पात्रो, डॉ श्रीधर प्रधान, डॉ सुचेता भुइयां, ज्ञान रंजन स्वाईं, जाजाति केशरी पसायत, जय प्रकाश मोहंती, किशोर कुमार नायक, मनीष दाश, मनोज कुमार साहू, मनोरंजन गौड़, निरंजन कुमार, संघमित्रा नायक, सस्मिता पात्रो, सत्यव्रत महापात्र, सुभाष चंद्र राऊल, सुब्रत कुमार स्वाईं, तरुण कुमार मोहंती व उमा शंकर पट्टनायक विजेता घोषित किये गए. इसके बाद इन लोगों ने पदाधिकारी को चुना.




