जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते का जन्मदिन कंपनी के विभिन्न डिवीजनों समेत यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. गुरमित सिंह तोते 60 साल के हो गये. इसके साथ ही वे कंपनी के नियम के मुताबिक रिटायर हो गये है. अब उनके 60 साल पूरे होने पर उनको टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में बनाये रखना है या नहीं, इसको लेकर अब नये सिरे से यूनियन को फैसला लेना होगा. वजह यह है कि वे बाहरी नेता के तौर पर अब हो गये है. अब अगर उनको यूनियन में बने रहना है तो यूनियन को आमसभा में उनको को-ऑप्सन करना होगा, तब जाकर ही उनको इंट्री मिल सकती है. हालांकि, उनका रिटायरमेंट इस माह के अंतिम में हो जायेगा क्योंकि कंपनी के नियम के मुताबिक, माह के अंत में ही रिटायरमेंट होता है. (नीचे भी पढ़े)

इस कारण अभी समय है, लेकिन इस माह में यूनियन को बड़ा फैसला लेना होगा. दूसरी ओर, उनके जन्मदिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया. जन्मदिन समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. सोमवार को सर्वप्रथम फाउंड्री डिवीजन के सभागार में गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन का केक काटे. यहां अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. फाउंड्री डिवीजन में आयोजित जन्मदिन समारोह में इआर हेड सौमिक रॉय, महामंत्री आरके सिंह, फाउंड्री डिवीजन के जीएम डॉ डीएस पदन समेत अन्य शामिल थे. सबों ने श्री सिंह को उनके 60 वें जन्मदिन पर बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि तोते भाई समय और यादाश्त के पक्के हैं. इनसे औरों को सीख लेने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह आज भले 60 के हो गये हैं लेकिन इनका सोच और जोश आज भी 16 का है. आगे उन्होंने कहा कि हम पुणे अथवा मुंबई जहां भी गये साथ – साथ गये. हर जगह अध्यक्ष का पूरा सहयोग और समर्थन मिला. इआर हेड सौमिक रॉय ने अपने संबोधन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह के कुशल व्यक्तित्व एवं सूझबूझ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह ऊपर से भले कठोर दिखते हैं परंतु बहुत नरम दिल इंसान हैं. मैं इनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं. डॉ डीएस प्रधान ने भी गुरमीत सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए पुरानी बातें साझा की. कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह, आरके सिंह, सौमिक राॅय को फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.(नीचे भी पढ़े)
उधर यूनियन परिसर में भी गुरमीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें यूनियन के तमाम लोग शामिल हुए. गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन पर यहां केक काटे. महामंत्री आरके सिंह द्वारा यूनियन की ओर से स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अध्यक्ष गुरमीत सिंह को जन्म दिन की बधाई दी गई. बाद में दोपहर 1 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया. यहां भी केक काटा गया. मनोज सिंह शायराना अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किये. यहां महामंत्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह दोनों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया गया.



