गम्हरिया: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड के किनारे स्थित एक पुराने भवन का छज्जा गिरने से अफरा- तफरी मच गयी. वैसे इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन के करीब 11:30 बजे के आसपास अचानक से श्रीवास्तव भवन का छज्जा अचानक से भरभरा कर गिर गया. स्थानीय लोगों की माने तो उक्त भवन का छज्जा काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था. (नीचे भी पढ़ें)

बता दे कि जिस जगह यह भवन स्थापित है वह काफी व्यस्त क्षेत्र है. हर वक्त यहां लोगों की आवाजाही रहती है. गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास लोगों की आवाजाही नहीं थी.



