चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में गुरूवार को हुई शांति समिति की बैठक में चाकुलिया बाजार में सड़क किनारे लगे फुटपाथ दुकानदार और अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान निकाल अतिक्रमण करने का मुद्दा उठाकर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गयी थी. इस बैठक में घाटशिला के एसडीओ सुनील चन्द्रा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाए. एसडीओ के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारी ने गुरुवार की शाम प्रचार प्रसार कर दुकानदारों को समान हटाने का निर्देश दिया था. (नीचे भी पढ़े)

शुक्रवार को सीओ नवीन पूर्ति, नगर पंचायत पदाधिकारी चंदन कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी जेसीबी के साथ सड़क पर उतरकर चाकुलिया के मुख्य सड़क किनारे हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया और सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे सब्जी और मुर्गा के दुकान को हटाया गया. पदाधिकारियों ने सड़क किनारे दुकानदार और आवास के निकले छज्जे को भी तोड़वाया है. वहीं पदाधिकारी ने सड़क किनारे रखें बालू और गिट्टी को भी सड़क से हटवाया और निर्देश दिया कि दोबारा सड़क किनारे बालू और गिट्टी रखने पर संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं अतिक्रमण मुक्त के दौरान जमे मलवे को पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर से हटवाकर सड़क परिसर को साफ कराया.



