सरायकेला : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के पदाधिकारियों ने शनिवार को विधायक सविता महतो के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सरायकेला प्रेस भवन के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा, साथ ही पत्रकारों के लिए आवास, सुरक्षा एवं बीमा से संबंधित मांग भी उनके समक्ष रखी. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों को इस दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सरायकेला प्रेस क्लब भवन के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए आदेश जारी किया जाएगा. इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, संरक्षक संतोष कुमार, झामुमो जिला संयोजक सदस्य काबलू महतो, झामुमो नेत्री स्नेहा महतो आदि भी मौजूद रहे.














