जमशेदपुर: भारत सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रायोजित निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण सह सिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम सोनारी के शिवम शिल्प कला संस्था में सम्पन्न हुई. खादी ग्रामोद्योग आयोग के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार के विशेष परामर्श एवं सहयोग से संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र में इस निःशुल्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने बताया कि 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का कार्यक्रम एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्था के सोनारी केंद्र में 4 मार्च से 18 मार्च तक चला. इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का एक उत्तम माध्यम के रूप में देखा जा रहा है.संस्था की तरफ से मधु सिंह ने खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार और सदस्य मनोज कुमार का हृदय से आभार प्रकट किया और आगे भी इस तरह के आयोजनों के लिए अपेक्षित सहयोग की प्रार्थना की. इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था कि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.















