चाकुलिया: चाकुलिया के टाउन हॉल परिसर में रविवार को झामुमो नगर पंचायत सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें झामुमो नगर कमेटी का चुनाव प्रक्रिया के तहत नगर कमेटी के पदाधिकारी का चयन किया गया. नगर कमेटी अध्यक्ष के रूप में मो गुलाब बने पुनः अध्यक्ष, सचिव सुजीत दास उर्फ पिटला दास और कोषाध्यक्ष गौतम दास को बनाया गया. तीनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक ने माला पहनाकर स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने कहा कि भाजपा का कोई अतीत नहीं है. झामुमो के पास अतीत और भविष्य है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने संघर्ष कर अलग राज्य बनाने का काम किया है.(नीचे भी पढ़े)

सीएम हेमंत सोरेन एक विजन के साथ राज्य का विकास कर रहे हैं. सरकार ने सर्वजन पेंशन, राज्य के लोगों को 50 वर्ष में पेंशन,मंईयां सम्मान योजना,सावित्री बाई फूले योजना समेत अन्य योजानाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. सरकार ने बिजली बिल माफ कर और किसानों को ऋण माफ करने का काम किया है जो भाजपा सत्ता में रहने के दौरान कभी नहीं किया. विधायक ने कहा कि सरकार ने बहरागोड़ा विस क्षेत्र में चार कॉलेज, पार्क, डीआर पार्क, क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का सौंदर्यीकरण करने का काम किया है. विधायक ने कहा कि चाकुलिया एयरपोर्ट को कार्गो एयरपोर्ट बनाने की दिशा में सीएम से मांग की है. सीएम ने आश्वस्त किया है कि इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया है. विधायक ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता अपने बीच से बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में चुनकर संगठन में लाएं ताकि कमेटी के पदाधिकारी क्षेत्र के समस्या को उचित स्थान पर रखकर समाधान कर सकें. उन्होंने कहा कि पार्टी में नेता से ज्यादा कार्यकर्ता का महत्व है. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा की कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक कर उन्हें संगठन से जोड़े तभी क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरोज महापात्रा ने कहा की पद कभी बड़ा नहीं होता पार्टी में कार्यकर्ता का बहुत बड़ा महत्व है. उन्होंने कहा कि विधायक समीर मोहंती ने विस क्षेत्र में विकास का गंगा बहाया है. वे हमेशा क्षेत्र की समस्या और विकास के मुद्दे को हमेशा सरकार और विस में उठाने का काम किया है. संगठन के पद पर जो भी आएं वे सभी को साथ लेकर चले और संगठन को मजबूत बनाएं. झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी झारखंडी पार्टी और माटी की पाटी है. झामुमो के नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है. हेमंत सोरेन ने सही मायने में महिलाओं को सम्मान करने का काम किया है मईयां सम्मान राशि और आबुआ आवास योजना महिलाओं के नाम पर देकर कर महिलाओं को सम्मानित किया है. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित नरूत्तम दास, अजय रजक, अंकित सिंह, प्रह्लाद लोहार, प्रमुख धनंजय करूणामय, सुभेन्दु महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर साहेबराम मांडी, बुबाई दास,राम बास्के, बलराम महतो, देवाशीष दास, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, गणेश दत्त, राजेश सिंह, दीप चक्रवर्ती, धूषण बारिक, संजय सिंह, विकास मिश्रा, राजेश नमाता, मिन्हाज अख्तर, विशाल बारिक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन गौतम दास ने किया.



