जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन नान्दुप स्थित आदिवासी मिलन संघ में किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

चिकित्सक डॉ जया मोइत्रा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा शिविर में 101 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां भी प्रदान की गईं. शिविर में नेत्र सम्बन्धी बीमारियों के 6 मरीज आये, जिनमें से 4 को जरूरत के अनुसार चश्मे प्रदान किये गए तथा मोतियाबिन्द प्रभावित 2 नेत्र रोगियों को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया. इस शिविर को सफल बनाने में राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, मुकेश बेरा, इंटर्न सबिहा मेहर एवं देव सिन्हा ने सक्रिय भागीदारी निभाई और शिविर को सफल बनाया.







