जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के गांधी मैदान में 2 महीनों के लिए मेला लगाने की बात तो लेकर स्थानीय लोगों के अंदर गुस्सा और रोष दिख रहा है. स्थानीय लोग गांधी मैदान में मेला लगने नहीं देना चाहते हैं, इसका लोगों ने विरोध किया. लोगों का कहना है कि 2016 में जिस तरह से ईद के मेले में ही बवाल हुआ था, जिसके बाद तीन दिन शहर में कर्फ्यू लगा था. (नीचे भी पढ़ें)
लोग इसे अब दोबारा देखना नहीं चाहते हैं. लोगों का यह भी कहना है कि 2 महीने के लिए अगर मैदान में मेला लग जाएगा तो यहां के बच्चे आखिर खेलने कहां जाएंगे. यह एकमात्र ऐसा मैदान मानगो का मैदान है, जहां बच्चे खेलते हैं और पहले से ही मैदान के आधे हिस्से में मानगो नगर निगम के द्वारा पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.




