मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू के कचहरी परिसर के ताईद शेड में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. बैठक में बेरोजगारों के हित में चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गयी. बैठक में 28 मार्च को नीलांबर- पीतांबर का 168वां शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. नीलांबर-पीतांबर ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, दमन, अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किए था. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में दोनों भाईयों ने अंग्रेजों के साथ गुरिल्ला युद्ध किया था. बैठक में उपेन्द्र तिवारी, गणेश चंद्र, आशिक अंसारी, ओम कुमार पाण्डेय, उमेश पासवान, राजू राम, मिथलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.




