चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां शितला मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय पूजा सोमवार को संपन्न हुआ. पूजा के अंतिम दिन मां शितला की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजारी मनोज दिक्षीत और रंजीत पोलाई ने मंत्रोच्चार कर विधिवत तौर पर लोगों की पूजा कराई. पूजा के पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में बनी खिचड़ी, सब्जी, चटनी और खीर का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

हजारों भक्तों ने मैदान में बैठकर श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. तीन दिनों तक चली मां शितला की पूजा से क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोग मां शितला की भक्ति में डूबे रहे. पूजा को सफल बनाने में धूषण बारिक, आलोक बारिक, विशेश्वर बेरा, सपन पोलाई, संजीव बारिक, विशाल बेरा, सुनील बारिक, हरोपदो बारिक, दिनेश बारिक, नयन बेरा, कमल बेरा, तापस पोलाई, अपू दास, शंकर दास, झंटू भोल समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.




