जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास सोमवार को एक अनोखी घटना घटी, जिसने वहां मौजूद लोगों को अचंभित कर दिया. एक गाड़ी बनाने वाले दुकान के सामने एक स्कूटी में अचानक सांप दिखाई दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत सांप को बाहर निकालने के लिए पानी डालकर प्रयास किया लेकिन सांप बाहर नहीं निकला. कई प्रयासों के बाद आखिरकार स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

टीम ने आकर स्कूटी के आगे वाले हिस्से को खोला और सांप को सुरक्षित तरीके से निकाला. इसके बाद, स्नेक रेस्क्यू टीम की रजनी लाहेल ने सांप को अपने साथ ले गयी और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.




