रामगोपाल जेना
चाईबासा: चाईबासा में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार पर 26 मार्च बुधवार को स्ट्रीट फूड वेंडर, ठेला खोमचा पर खाने की सामग्री बेचने वाले कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन धोबी तालाब के पास स्थित रायना गेस्ट हाउस में पूर्वाह्न 10 बजे से 01 बजे तक किया जाएगा. ज्ञातव्य हो की सभी खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है. (नीचे भी पढ़ें)
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद के द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण एसेंसिव एड्यूकेयर लिमिटेड कोलकाता के द्वारा दिया जाएगा. प्रशिक्षण में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के विभिन्न नियमों और साफ-सफाई एवं हाइजीन से संबंधित बेहद जरूरी जानकारी दी जाएगी. यह प्रशिक्षण ठेला खोमचा वाले खाद्य कारोबारियों के लिए नि:शुल्क है. अतः सभी ठेला खोमचा पर खाने पीने की सामग्री बेचने वाले खाद्य कारोबारियों से निवेदन है की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाए.




