सरायकेला : जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ताजनगर निवासी शेख अफरोज बीते 22 मार्च से लापता है. इस बीच 23 मार्च को उसकी काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएचO5डीसी- 8485, मोबाइल फोन और टी शर्ट बोडाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के समीप मिला. इसकी जानकारी मिलने पर अफरोज के परिवारवाले बोड़ाम थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. परिवार के लोगों ने अपने स्तर से सभी जानकारी कपाली और बोड़ाम पुलिस को दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)

लापता शेख अफरोज के परिवार के लोगों ने जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो बोड़ाम थाने के एक पुलिस वाले ने उठाया और उसने ही बताया कि उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और टी शर्ट बरामद किया गया है. इसके बाद परिवार के लोग डिमना झील पहुंच कर अफरोज की खोज-बीन करने लगे मगर अफरोज का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है.




