रांची : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय सभागार में परीक्ष्यमान भा०प्र० से० (ट्रेनी आईंएएस) के पदाधिकारी लोकेश वारंगे, आदित्य पाण्डेय, कुमार रजत, अर्नव मिश्रा एवं अभिनव प्रभाश का स्वागत किया एवं पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में संक्षिप्त रूप से चर्चा किया. डीजीपी ने परीक्ष्यमान अधिकारियों को अपने संबोधन में प्रशासनिक समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली, नक्सल, साईबर क्राईम, पुलिस आसूचना तंत्र, महिला उत्पीडन, आपदा प्रबंधन, कानून/विधि व्यवस्था प्रबंधन एवं आन्तरिक सुरक्षा के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने परीक्ष्यमान अधिकारियो को सेवा के दौरान आनेवाली चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधान के विषयों में मागदर्शन दिया. साथ ही सभागार में उपस्थित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्ष्यामान पदाधिकारियो के साथ अपने-अपने विभागों के कार्यों के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी साझा किया गया. इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के अतिरिक्त एडीजी डॉ संजय आनन्दराव लाठकर, एडीजी सुमन गुप्ता, आईंजी मनोज कौशिक, आइजी अमोल विनुकांत होमकर, आइजी प्रभात कुमार, आइजी असीम विक्रांत मिंज, आइजी ए० विजयालक्ष्मी, आईजी इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी एस० कार्तिक, डीआईजी नौशाद आलम, डीआईजी चंदन कुमार झा. एसपी अभियान अमित रेणु एवं एसपी एसआइबी नाथु सिंह मीणा उपस्थित थे.




