चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर शिक्षकों के लिए एमएसीपी (मॉडिफ़ाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन) योजना लाभ दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शिक्षकों को उनके कार्य और समर्पण के आधार पर उचित प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलेगा, जो उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देगा. विधायक ने कहा कि योजना का लाभ शिक्षकों को मिलने से शिक्षक समुदाय को उनके अधिकार और सम्मान प्राप्त होगा. यह कदम न केवल शिक्षकों के जीवन में सुधार लाएगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा. मंत्री श्री सोरेन ने विधायक के बातों को सुना और जल्द पहल करने का आश्वासन दिया है.














