जमशेदपुर : साहित्यिक मंच ‘काव्य निर्झर’ के तत्वावधान में सोनारी आर्किड रेसीडेंसी के सभागार में काव्य संध्या का आयोजन हुआ. नगर के प्रसिद्ध कवि मामचंद्र अग्रवाल वसंत की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिता सिंह एवं तुलसी भवन साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. संयोजिका माधवी उपाध्याय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि डॉ प्रसेनजित तिवारी ने ‘काव्य निर्झर’ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमें अपने भारतीय मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यावश्यक है. अपनी संस्कृति को आत्मसात करना सर्वोपरि कर्तव्य है. विशिष्ट अतिथि अनिता सिंह ने भी ‘काव्य निर्झर’ को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्था और आगे बढ़े. डॉ अजय ओझा ने संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दूसरे चरण में उपस्थित कवि-कवयित्रियों को अंगवस्त्र प्रदान कर मंचासीन किया गया. इसके पश्चात काव्य पाठ की शुरुआत राजेंद्र साह ‘राज’ की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई. इसके बाद रीना सिन्हा ने अपनी भावपूर्ण गज़ल से श्रोताओं का दिल जीत लिया. फिर सुष्मिता मिश्रा ‘सलिलात्मजा’, डॉ लता मानकर ‘प्रियदर्शिनी’, अंकिता सिन्हा, रिम्मी वर्मा, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , डॉ संध्या सिन्हा एवं उपासना सिन्हा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं. माधवी उपाध्याय एवं संचालक दिव्येंदु त्रिपाठी की रचनाओं ने भी सभी को प्रभावित किया. कार्यक्रम में मु्ख्य रूप से सुरेश दत्त पाण्डेय प्रणय, किरण त्रिपाठी, श्रुतिकीर्ति त्रिपाठी, प्रत्यूष उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, मधु सिंह, प्रवीण चौहान, अर्चना सिंह, सुषमा मिश्रा, रूबी मिश्रा, विभा सिंह, आभा टुन्नी, मीरा तिवारी, कामिनी जायसवाल, बीएम तिवारी, माला सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.














