जमशेदपुर: 28 मार्च को सुबह 11:30 बजे, राजस्थान सेवा सदन में नवनिर्मित लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का भव्य उद्घाटन तकाशी वकामात्सु, मैनेजिंग डायरेक्टर, क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया. उन्होंने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स के निशांत पुजारा एवं स्वेता अग्रवाल भी उपस्थित रहे. उन्होंने पूरे हॉस्पिटल परिसर का अवलोकन किया और अस्पताल की सेवाओं व भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली.(नीचे भी पढ़े)

सेवा सदन में क्योशेरा प्रेसिशन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत सेवा सदन में लेबर रूम का नवनीकरण एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए. इन नई सुविधाओं से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा. राजस्थान सेवा सदन की सेवा यात्रा एवं विकास मानद महासचिव जगदीश खंडेलवाल ने वकामात्सु को राजस्थान सेवा सदन की सेवाओं उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष दिलीप गोयल, मानद महासचिव जगदीश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंटूलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष केडिया, जॉइंट सेक्रेटरी दीपक रामुका, डॉ ईश्वर मित्तल, विश्वनाथ शर्मा, अशोक गोयल, रामगोपाल केडिया, राजेश रींगसिया, राजकुमार अग्रवाल, राजेश मित्तल, सावर लाल शर्मा, महेश गोयल, डॉ प्रितपाल सिंह (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर), डॉ राघवेंद्र सिंह (एमडी मेडिसिन), डॉ श्रुति केडिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ अंकिता रतन अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ सोनल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ नवीन लोढ़ा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं अन्य समाजसेवी मौजूद थे.














