जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा स्थित आशियाना सनसिटी में हुए आशियाना सनसिटी ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (ऑस्कोवा) कार्यकारिणी समिति चुनाव ( 2025-2026) शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ. इस चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिसमें अध्यक्ष के लिए पूनम लाल, उपाध्यक्ष सौमित्र वर्मा, सचिव कंचन सिंह, संयुक्त सचिव बाबू वर्गीज, वित्त सचिव सुगंधा कुमारी को चुना गया. साथ ही आनंद प्रकाश, आलोक प्रसाद, सुजीत कुमार, एचके सिंह, निधि सिंह, सोनल कुकरेजा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया.(नीचे भी पढ़े)
पूरी चुनाव प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए मुख्य चुनाव अधिकारी राममूर्ति सिंह और चुनाव अधिकारी अमरेन्द्र कुमार अमर द्वारा संपन्न कराया गया. चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा, जिसमें अध्यक्ष के पद पर महिला पूनम लाल बनी. महासचिव बी महिला ही बनी, जो कंचन सिंहबनी. वित्त सचिव के पद पर भी महिला सुगंधा कुमारी रही. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में भी दो महिलाएं चुनी गयी, जिसमें निधि सिंह और सोनल कुकरेजा शामिल है. कुल 11 पदाधिकारी और सदस्यों की कमेटी में 5 पद पर महिलाओं का ही कब्जा रहा.














