जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 20 पर बीती रात चापड़ से हुए हमले में युवक की मौत हो गयी. 21 वर्षीय अरमान पर देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चापड़ से जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल अरमान को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान अरमान की मौत हो गयी. अरमान कपाली चांदनी चौक का निवासी था और हैदराबाद में काम करता था. (नीचे भी पढ़ें)
वह अल-कबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था और हाल ही में अपने घर लौटा था. घटना वाली रात वह शब-ए-कद्र की इबादत करने की बात कहकर घर से निकला था और शहरी के बाद लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं लौटा था. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।व. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है. अब तक 9 से 10 लोगों से पूछताछ की गयी है. मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने काढ़ा उर्फ शाहबाज, अरमान उर्फ बेल्डीह और तौसीफ पर एफआईआर दर्ज कराया है. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां नशाखोरी अपने चरम पर है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं. क्षेत्र के लोगों ने इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.















