सरायकेला: शनिवार तड़के करीब 7:30 बजे के आसपास सरायकेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. घायल की पहचान सरायकेला निवासी गौतम पटनायक (27) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गौतम शनिवार की सुबह किसी काम से बाइक से गोविंदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे यह घटना घटी. घटना में घायल के चेहरे और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है.














