रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : बनमालीपुर के पेल्लो टुंगरी स्थित सरना स्थल में आयोजित सरहुल महोत्सव में पाहन सोमरा टोप्पो ने पूजा-अर्चना की. इस महोत्सव में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों का सामाजिक परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया जबकि पूजा-अर्चना के पश्चात दोनों का अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मान किया गया. यहां पाहन सोमरा टोप्पो ने पूजा-अर्चना की. महोत्सव में उरांव सरना समिति की पूरी टीम के साथ ही भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उनके गहरे सम्मान और उनकी संस्कृति का प्रतीक है. यह पर्व खास तौर पर झारखंड की 32 जनजातियों (उरांव, मुंडा, हो, संथाली, खड़िया, बेदिया, असुर, चेरो, खरवार, चीक बड़ाइक आदि) के द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. साथ ही, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, असम और मध्य प्रदेश में भी यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. सरहुल के दिन पूरे गांव में एक अलौकिक उत्सव का माहौल होता है.














