जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बस स्टैंड छठ घाट में तार कंपनी की ओर से 40 सालों की चैती छठ व कार्तिक छठ में छठ व्रतधारियों की सुविधाओं के ख्याल रखते हुए सुविधा मुहैया कराती थी.लेकिन इस बार कंपनी ने अपना सामाजिक सरोकार निभाने से पीछे हट रही है. इसके लिए समिति के लोग कंपनी प्रबंधन से मिलने पहुंचे, तो कंपनी प्रबंधन ने सुविधा मुहैया कराने से साफइनकार कर दिया. जिससे स्थानीय लोगों व व्रतधारियों में रोष है.(नीचे भी पढ़े)
समिति के लोगों का कहना है कि पहले कंपनी छठ के दौरान घाट की साफ- सफाई, वाटर टैंकर, ब्लीचिंग पाउडर, घाटों पर लाइट की सुविधा मुहैया कराती आ रही थी. लेकिन इस बार अपने सामाजिक कार्यों का निर्वहन करने से इनकार कर रही है. प्रबंधन का कहना कि समिति जिला प्रशासन के पास जाए व सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करे. इस अवसर पर महेश प्रसाद, देवनाथ शर्मा, अनिल प्रकाश, करनदीप सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, प्रभात तांती, मेजो महानंद समेत काफी संख्या में समिति के लोग मौजूद थे.



