रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर के बाटा रोड स्थित पवन पोद्दार की आईसीआईसीआई बैंक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसके धुआं से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का दिक्कत हुई. स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकाला. धुआं में एक युवक बेहोश भी हुआ. घटना शनिवार रात करीबन 8.20 बजे की है. जानकारी के अनुसार आईसीआईसीआई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पूरे बिल्डिंग का बिजली का बोर्ड लगा है. शॉर्ट सर्किट बिजली बोर्ड में हुआ, जिससे पूरे बिल्डिंग में धुआं फैल गया. जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीबन 8.20 बजे ग्राउंड फ्लोर के पैनेल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग फैला और धूंआ धूंआ हो गया. पूरे बिल्डिंग में धुआं फैला गया. (नीचे भी पढ़ें)
धुआं से बिल्डिंग में रहने वाले फैमिली वालों को दिक्कत होने लगा. वृद्व महिला पुरुष को निकाले गए. धीरे धीरे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया. इस दौरान एक युवक बेहोश हो गया. उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दमकल को सूचना मिलते ही पहुंचा और आग को बुझाने का कोशिश किया. जबकि बिजली वितरण के मिस्त्री भी पहुंच कर खंभा से बिजली तार काट दिए गए. समाचार लिखे जाने तक कितना नुक्सान हुआ है, यह आकलन नहीं हुआ था.




