चाकुलिया: रामनवमी के उपलक्ष्य पर और नवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति दी गई. पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में ग्रामीण शामिल हुए और भक्ति भाव से हवन की. हवन के पश्चात सभी लोगों को दीक्षा और गुरू मंत्र दी गई. हवन संपन्न होने के पश्चात नवरात्रि के उपलक्ष्य पर नौ कुंवारी कन्याओं की पूजा कर लोगों ने उनसे आशीर्वाद ली. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर उपस्थित भक्त प्रसाद के रूप में बनी खिचड़ी,सब्जी,खीर और चटनी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन महतो, जीतेन महतो, शशांक महतो, राजेश लोधा, मुन्ना लोधा, डब्बू लोधा, कैलाश शर्मा, नंदू लोधा, गणेश डिडवानिया, अजय शर्मा, भरत रूंगटा, अमित भारतीय, झरना देवनाथ, दीपाली देवनाथ, गौरी देवनाथ समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



