चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिला से आए जिला समन्वयक सुमन मिश्रा और प्रखंड समन्वयक विकास सिंह ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिव और जेई के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर जिला से आए पदाधिकारियों ने पंचायत वार मनरेगा योजना, अबुआ आवास समेत पंचायत में चल रहे अन्य विकास योजनाओं की पूर्ण जानकारी ली. पदाधिकारियों ने सभी पंचायत सचिव को पंचायतों में लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने और नये आबुआ आवास लाभुकों से आवेदन लेकर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार के विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके.



