आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला में बुधवार दोपहर को अनिल सरदार 30 वर्षीय ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे उतार कर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अनिल एक कंपनी में मजदूरी का काम करता है. प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार सुबह अनिल कंपनी गया था, जहां से लौट के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. आवाज़ लगाने के बाद भी जब अनिल ने दरवाजा नहीं खोला, तो परिवार वालों ने उसके दोस्तों को सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)
दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अनिल फंदे से लटका है. आनंद आनंद में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग है. फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है.



