जमशेदपुर : जमशेदपुर के हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति खड़ंगाझाड़ ने रामनवमी जुलूस का शांतिपूर्ण समापन और प्रशासनिक सहयोग के लिए जमशेदपुर के नगर उपाधीक्षक अनिल कुमार चौधरी एवं टेल्को थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को टेल्को थाना परिसर के अंदर एक सादे समारोह में नागरिक अभिनंदन किया. उक्त अवसर पर समिति की ओर से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट किया गया. कार्यक्रम का संयोजन डीडी त्रिपाठी ने किया. अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ये अभिनंदन प्रशासनिक विश्वास के प्रति आम जनों के पहल का हैं, जिसने सामाजिक सद्भाव और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की. मुक्त वातावरण में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं का शामिल होना इसका सबसे अच्छा उदाहरण रहा. साथ ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से आए कलाकारों का जमशेदपुर की संस्कृति में घुल कर अपनी प्रस्तुति की अमिट छाप छोड़ने का अवसर उनके लिए भी अकल्पनीय रहा. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हमारा भी विश्वास आज अटल हुआ हैं कि पुलिस नागरिक समन्वय से बड़े कार्य और चुनौतियां भी सुगम हो जाती हैं. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने आम जनों के सहयोग और अनुशासन पूर्ण तरीके से पूरे गरिमा के साथ कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए अखाड़ा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने खाद कि अनुशासन और समन्वय ने प्रशानिक चुनौतियों को कम करके ये दिखाया कि सबके सहयोग से बड़े से बड़े आयोजन सुगमता पूर्ण तरीके से किया जा सकता हैं. कार्यक्रम में मुख्यरूप से विनीत जायसवाल, संजय घोष, महासचिव दीपक झा, उपाध्यक्ष जय नारायण सिंह, अमन, राहुल मौर्या, रमेश कुमार, महिला इकाई से नीतू एफसी पांडे, पूजा कुमारी, पूनम पांडे, रिया सिंह, सिमरन कुंद्रा, गुयाना कर्मकार, माया पांडे, रानी पांडे आदि उपस्थित रहे.



