आदित्यपुर : नगर निगम के पूर्व बड़ाबाबू की नतिनी आद्या सिंह ने एनडीए की परीक्षा में 136वां रैंक हासिल कर आदित्यपुर का नाम रौशन किया है. आद्या ने अपनी स्कूली शिक्षा शेन इंटरनेशनल स्कूल, कांड्रा से पूरी की है. आद्या की इस उपलब्धि पर आदित्यपुर के कल्पनापुरी रोड नंबर 6 निवासी उसके पिता अरविंद सिंह को बधाइयां मिल रही हैं. (नीचे भी पढ़ेंं)
मालूम हो कि आद्या की नानी और श्री सिंह की पत्नी श्रीमती शशिकला देवी एक जानी- मानी शिक्षिका हैं, जबकि मां शशिरेखा भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं. आद्या नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी है. उसकी इस उपलब्धि पर उसके पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है.




