रांची : झारखंड सरकार ने शराब पीने वालों को बड़ा राहत देने का फैसला लिया है. शराब पर सरकार ने अपने वैट को कम कर दिया है. शराब पर अब 5 फीसदी ही वैट लगेगा, जिस कारण शराब सस्ता हो जायेगा. वैट पहले 75 फीसदी लगता था. शराब पर उत्पाद विभाग ने 70 फीसदी वैट को कम कर दिया है. उत्पाद विभाग ने इसको लेकर सरकार को फैसला के लिए भेजा है. सरकार अगर इस पर मुहर लगा देती है तो 1000 रुपये में मिलने वाली शराब की एक बोतल 300 रुपये में मिलेगी. शराब पर वैट की कटौती के प्रस्ताव को वित्त विभाग की ओर से मंजूरी दे दी गयी है. अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेजा जायेगा, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इसको लागू किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)

विभागीय मंत्री ने बताया है कि इससे राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी. 4400 से 4500 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली सिर्फ शराब से हो सकेगा. अभी 2700 करोड़ रुपये ही राजस्व मिलता है. चार माह में सरकार को सिर्फ 1400 करोड़ रुपये ही मिला है जबकि वैट कम हो जाने से 4500 करोड़ रुपये का मुनाफा साल भर में सरकार को होगा. झारखंड के मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि वैट कम होने से शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे राजस्व बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में शराब पर वैट नहीं लगाया जाता है, जिससे सरकार को काफी राजस्व मिलता है.




