जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित आशियाना आदित्य परिवार में रविवार को एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया. इसमें रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा सोसाइटी संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पूर्व कमिटी को भंग कर बायलॉज का अनुमोदन किया गया और एक अंतरिम कमिटी का गठन किया गया. बायलॉज निर्माण और कानूनी प्रक्रिया का संपादन अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कुल 140 फ्लैट मालिकों की उपस्थिति में हाथ उठाकर निर्विरोध रूप से मेजर के. सत्यनारायण को अध्यक्ष, राजीव नंदन को उपाध्यक्ष, दीपेन सरकार को महासचिव, पीके सिंह एवं रेणु झा को सहायक सचिव, निकिता पेरीवाल को कोषाध्यक्ष और पुष्कर कुमार को उप-कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि कार्यकारी सदस्य के रूप में सुप्रभा पति, सुनीता वर्मा, डॉ. विजया महंती, पुष्पा सिंह, स्नेहा विश्वास, प्रीतम कुमार सिंह, अनुपम, नियति राय, नेहा सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. सिकंदर प्रसाद और चाणक्य रिशु को शामिल किया गया. निर्वाचन मंडली में सुरेश चौधरी, शशिभूषण कुमार और मोहन कुमार ठाकुर ने भूमिका निभाई और पूरी प्रक्रिया का संचालन संजीव मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार वर्मा ने किया. सभा में गुरुस्वामी शंकरण, प्रमोद कुमार सिंह, उषा रानी, इंदु देवी, अजीत शर्मा, विभा चौधरी, रेखा, रीटा ठाकुर, सुमन, गणेश सिंह, बी. के. सिंह, डॉ. कुंदन सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसाइटी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना, कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना, सभी फ्लैट मालिकों को बेहतर सुविधाएं देना तथा मेंटेनेंस चार्ज को कम करना था.




