जमशेदपुर : जमशेदपुर में पली बढ़ी डॉ इशिका सिंह ने यूपीएससी क्रैक करने में सफलता पायी है. उनको 206वां रैंक हासिल हुआ है. उनके पिता राजेश कुमार सिंह जमशेदपुर के टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ के रहने वाले है. पिता राजेश सिंह वर्तमान में बंगाल के हुबली इलाके में रहते है और उद्योगपति बन चुके है. वए पहले टाटा कमिंस में कार्यरत थे. इशिका की मां किरण सिंह हुबली स्थित कॉलेज की प्राध्यापिका है जबकि छोटा भाई ऋषित मेडिकल की तैयारी कर रहा है. इशिका का ननिहाल भी टेल्को प्रकाशनगर में है.(नीचे भी पढ़ें)

यूपीएससी के पहले ही प्रयास में डॉ इशिका सिंह ने यूपीएससी को क्रैक करने में सफलता पायी है. इससे पहले इशिका कर्नाटक मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की तैयारी की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. उसने प्लस टू की पढ़ाई हुबली के केंद्रीय विद्यालय में पूरी की. डॉ इशिका ने कहा कि सफलता से वे काफी प्रसन्न है. इस सफलता के पीछे उनके मामा मामी और माता पिता है. इन लोगों के आर्शीवाद से ही वह इस मुकाम को हासिल करने में सफलता पायी है.


